पटना, फरवरी 19 -- लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी की अटकलों को बेटे सुधाकर सिंह ने खारिज किया है। बक्सर से आरजेड सांसद सुधाकर ने कहा कि जगदानंद सिंह की पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। आरजेडी दफ्तर नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का काम करने के लिए कार्यालय आना जरूरी नहीं है। काम कहीं से भी हो सकता है। इसमें नाराजगी वाली कोई बात नहीं है। उनके पिता स्वास्थ्य कारणों की वजह से आरजेडी कार्यालय से दूरी बनाए हुए हैं। सुधाकर सिंह ने बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर जगदानंद नाराज होते तो उनके कई बयान आए होते। उनके कोई बयान नहीं आए हैं, तो फिर सफाई किस बात की दें। चुप रहने के पीछे शारीरिक अस्वस्थता पर भी निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह आरजेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.