पटना, जून 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रदेश अध्यक्ष बदलने जा रही है। आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल होंगे, वे जगदानंद सिंह की जगह लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार लालू एवं तेजस्वी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। शनिवार को वे प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। 19 जून को चुनाव होगा, उसी दिन नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। आरजेडी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं। आरजेडी के अंदर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे के अनुमोदन के बाद बिहार सहित अन्य राज्यों के निर्वाचन पदाधिकारियों ने पार्टी के सभी राज्य कार्यालयों में राज्य परिषद की सूची प्रकाशित कर...