लखीसराय, मार्च 24 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर स्थित ऐतिहासिक श्री जगदंबा हिंदी पुस्तकालय का 102वां वर्षगांठ रविवार को मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी, शिक्षक, विद्वान और समाजसेवी शामिल हुए। पुस्तकालय के संरक्षक सदस्य मिथिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुस्तकालय की दशा, दिशा और भविष्य को लेकर चर्चा की गई। वरिष्ठ शिक्षाविद सह बीते 65 वर्षो से पुस्तकालय की सेवा में जुटे मिथिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी ऐतिहासिक यात्रा को साझा किया। उन्होंने बताया कि आज़ादी से पहले यह पुस्तकालय हाहा बंगला में संचालित होता था। जहां क्रांतिकारियों की गुप्त बैठकें होती थीं। स्वतंत्रता सेनानियों के लिए यह एक प्रेरणास्थल था। जहां मौजूद राष्ट्रवादी साहित्य देशभक्ति की अलख जगाता था। ब्रिटिश हुकूमत ने इसे कई बार दबाने का प्रयास किया, लेकिन यह अपनी पहचान ...