भभुआ, सितम्बर 27 -- रामजानकी मंदिर में शंकराचार्य के चरण पादुका पूजन के बाद निकली पदयात्रा भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर पहुंचे जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को शहर की मुख्य सड़कों पर भक्तों के साथ पदयात्रा की। आमजनों को सुख व समृद्धि का आशीर्वाद दिया। शहर के पुराना चौक स्थित रामजानकी मंदिर में उनके चरण पादुका का पूजन वेद मंत्रों के साथ किया गया। इसके बाद पदयात्रा निकली। विशेष वाहन पर सवार छतरी के नीचे जगदगुरु शंकराचार्य की पदयात्रा में सैकड़ों भक्त पैदल चल रहे थे। बैंड बाजा भी बज रहे थे। दर्जनों वाहन भी थे। शंकराचार्य जी की पदयात्रा शहर के रामजानकी मंदिर से शुरू हुई। पुराना चौक, एकता चौक, समाहरणालय पथ, कैमूर स्तम्भ से लिच्छवी भवन पहुंचा। शहर की मुख्य सड़कों पर पदयात्रा के दौरान जगदगुरु शंकराचार्य प्रसाद व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.