हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। जगदंबा नगर में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की गंदगी घरों तक पहुंच रही है। इसके समाधान के लिए मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने जल संस्थान में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से गंदे पानी का लीकेज हो रहा है। सीवर और पेयजल की लाइन एकसाथ होने से गंदा पानी, पीने वाले पानी के साथ मिल रहा है। इसके लोगों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने सीवर के चैंबर की सफाई कर लाइनों को ठीक करने की मांग की है। यहां पार्षद रवि वाल्मीकि, गीता, प्रदीप पांडे, प्रेमा पांडे, जीवन सिंह, धीरज परगाई, कमला, गणेश दत्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.