वाराणसी, दिसम्बर 10 -- रोहनिया (वाराणसी)। जगतपुर पीजी कॉलेज में मंगलवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर का कैंप लगाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं, अध्यापक और कर्मचारियों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया। नेत्र विशेषज्ञों ने आंखों के उचित देखभाल के टिप्स दिये। शिविर में कॉलेज के कर्मचारी विनय प्रकाश पांडे, सतीश सिंह, प्रताप सिंह, बलबीर सिंह, रवि पटेल आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...