वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल शर्मा गुरुवार को जगतपुर पीजी कॉलेज पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा भी थे। निदेशक ने कॉलेज का निरीक्षण किया और शिक्षण सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। महाविद्यालय के उप प्रबंधक प्रो. निलय कुमार और प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...