आरा, मई 14 -- आरा। निज प्रतिनिधि जगजीवन कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से प्राचार्य पद के लिए चयनित प्रो अजय कुमार और प्रो शहाबुद्दीन का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य प्रो आभा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने दोनों चयनित प्राचार्यों को बुके दिया। शिक्षक संघ की ओर से दोनों शिक्षकों को बुके, स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया गया और भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो आभा सिंह ने दोनों शिक्षकों का कॉलेज के नैक ग्रेडिंग से लेकर कॉलेज के विकास में उनके योगदान की सराहना की और प्राचार्य के रूप में उनके आगामी अकादमिक जीवन की शुभकामना भी दी। संघ के अध्यक्ष डॉ अमरेश कुमार ने कहा कि जगजीवन कॉलेज में शिक्षकों की प्रोन्नति की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है,...