देहरादून, फरवरी 20 -- हरिद्वार। हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में देर रात एक जंगली हाथी के आने से हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में पहुंचे हाथी ने एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी को सूंड से उठाकर पटक दिया और उसमें तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान स्कूटी मालिक और आसपास के लोग दूर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर स्थानीय लोग राजू शर्मा, रोहित कुमार, निशा राठौर, शांति भट्ट का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी हाथी की आवाजाही होती रही है, पिछले एक साल से लगातार हाथी रिहायशी इलाके में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे है। सूचना पर वन विभाग और संबंधित टीमें अलर्ट हो गईं। रेंज अधिकारी शिशपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी और हाथी को जंगल की ओ...