गिरडीह, मई 24 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के घसकरीडीह पंचायत अंतर्गत जगई गांव तक देश आजादी के इतने साल बाद भी संपर्क सड़क की सुविधा बहाल नहीं हो सकी है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वार्ड सदस्य दुखन यादव समेत तारणी यादव, कामदेव यादव, धोधो हाजरा, रामविलास हाजरा, टुनटुन हाजरा, किशुन हाजरा, सहदेव हाजरा, चमेली देवी, भगिया देवी, अझोला देवी, काजल देवी, रीना देवी, मीना देवी, दुर्गा देवी आदि लोगों ने शुक्रवार को बताया कि जगई भाया जमुनिया से कोयनडीह मेन रोड तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क एवं धरनीपत्थर नाला पर पुल नहीं है। जिसके कारण जगई, जमुनिया, टुंडो, बरसौत, हरिरायडीह व कोयनडीह गांव के लोगों को बरसात के मौसम में आवागमन करने के लिए काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बताया कि बरसात क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.