रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 12 -- ब्लॉक जखोली मुख्यालय में पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला 25 से 29 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाले कृषि एवं औद्योगिक विकास मेले में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी एवं स्वयं सहायता समूहों सहित क्षेत्र के प्रगतिशील किसान प्रदर्शिनी एवं स्टालों के माध्यम से लोगों को जानकारी देंगे। मेले में क्षेत्र की महिला मंगल दल, विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों सहित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा अपने प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेले के दौरान विकासखण्ड जखोली के प्रगतिशील किसानों,राज्य आंदोलनकारियों, उत्तराखण्ड़ राज्य में जखोली ब्लाक के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में योग्यता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.