जमशेदपुर, मार्च 29 -- जमशेदपुर के भालुबासा स्थित श्रीश्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा में रामनवमी महोत्सव 2025 के आयोजन से संबंधित शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र, चैती छठ, सरहुल एवं रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और बताया कि इस वर्ष भी जंबू अखाड़ा समिति द्वारा आगामी 30 मार्च रविवार से 7 अप्रैल सोमवार तक हर्षोल्लास के साथ रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।महोत्सव की शुरुआत 30 मार्च से 1 अप्रैल तक अखंड हरि राम नाम संकीर्तन से होगी, जिसमें झारखंड एवं बंगाल से आए कीर्तन मंडलियां 48 घंटे तक संकीर्तन करेंगी। इसके बाद 1 से 2 अप्रैल तक संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। 3 अप्रैल को महाषष्ठी के पावन अवसर पर भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.