धनबाद, मई 14 -- धनबाद,संवाददाता गणेशपुर वन सर्किट की पुटकी लाइन के जंफर में खराबी आ गई। इससे बैंक मोड़, पुराना बाजार, बरमसिया, गांधीनगर, दुहाटांड़, जोड़ाफाटक, धनसार सहित आसपास के क्षेत्रों में चार घंटे बिजली गुल रही। यह खराबी दोपहर 12 बजे आई, जिसे शाम पांच बजे के बाद ठीक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गयी। तब जाकर लोगों को राहत मिली। वहीं बिजली कटकर क्षेत्र में आने पर दुहाटांड़ स्थित फ्यूज उड़ गया। इससे एक फेज बिजली चली गयी। लोगों को घोर बिजली संकट का सामन करना संकट बना रहा। सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि गणेशपुर वन सर्किट का पुटकी में जपंर उड़ था। इस कारण लोगों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। हालांकि वैकल्पिक रूप से रोटेशन पर बिजली आपूर्ति की गयी थी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.