हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। प्रखंड के मुकुंदपुर भाथ पंचायत के चकफतह गांव के वार्ड नंबर-2 स्थित शहीद जय किशोर सिंह के घर के निकट स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में स्वास्थ्य उप केंद्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रविंद्र कुमार एवं पंचायत के मुखिया सुनीता देवी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मौके पर भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य उप केंद्र खुलने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। अब उन्हें इलाज के लिए जंदाहा अस्पताल या बाजार के निजी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील किया कि आप लोग गांव में सरकारी जमीन को चिन्हित कर 11 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराएं। जहां स्वास्थ्य उपकेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.