जौनपुर, मार्च 17 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर वाराणसी एनएच 731बी निर्माण के लिए जंघई बाईपास में रुकावट बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए एनएचई के अधिकारियों ने रविवार को पुलिस की मौजूदगी में चिन्हांकन कराया। इसके पूर्व अतिक्रमण को लेकर घोषणा और नोटिस चस्पा कराई जा चुकी है। मछलीशहर से वाराणसी जा रही एनएच 731बी जंघई बाईपास का निर्माण भी कराया जाना है। लेकिन जंघई के चौका मोड़ पर काश्तकार मुआवजा का रेट कम होने की बात कह कर निर्माण कार्य नहीं कराने दे रहे थे। जिस पर रविवार को अधिकारियों के निर्देश पर जंघई पुलिस चौकी की पुलिस की मौजूदगी में एनएचआई के अधिकारियों ने चौका मोड़ पर जमीन चिन्हांकन का कार्य किया। इसके पहले दो मार्च को काश्तकारों को जगह खाली करने के लिए घोषणा की गयी थी। इस मौके पर एनएचआई अवर अभियन्ता ओपी प्रसाद तथा कार्यदायी संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.