नई दिल्ली, मई 8 -- भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चिंता जताई है और कहा है कि अगर वो कुछ मदद कर सकते हैं तो जरूर करेंगे। ट्रंप ने कहा कि वो दोनों देशों को अच्छी तरह जानते हैं और चाहते हैं कि यह टकराव अब रुकना चाहिए। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "यह बहुत भयानक है। मेरी मंशा है कि मैं दोनों देशों के साथ मिलकर काम करूं। मैं उन्हें इस तनाव को खत्म करते हुए देखना चाहता हूं। वे दोनों जैसे को तैसा वाली नीति अपना रहे हैं, इसलिए उम्मीद करता हूं कि अब वो रुक सकते हैं।" उन्होंने कहा, "हम दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध रखते हैं। अगर मैं कुछ कर सकता हूं, तो जरूर करूंगा।" ट्रंप ने इस संघर्ष को "शर्मनाक" बताया और कहा कि ओवल ऑफिस जाते वक्त उन्होंने इस बारे में सुना था।दशकों से चल रही जंग: ट्रंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.