तेल अवीव, जून 18 -- ईरान और इजरायल के बीच भयंकर युद्ध चल रहा है। पिछले छह दिनों में दोनों ओर से हवाई हमलों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। मध्य पूर्व पर बड़ा संकट मंडरा रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बयानबाजी ने तीसरे विश्व युद्ध की अटकलों को बरकरार रखा है। इस बीच इजरायल में कैसा माहौल है? रिपोर्ट के अनुसार, ईरान युद्ध ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता में ढीली होती पकड़ को एक बार फिर से मजबूत कर लिया है। एक वक्त था जब नेतन्याहू की सत्ता डगमगाने लगी थी। गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर उन पर भारी आलोचना हो रही थी, गठबंधन सरकार में दरारें दिख रही थीं और जनता का भरोसा टूटता नजर आ रहा था। लेकिन अब हालात पलट चुके हैं। नेतन्याहू ने ईरान पर प्री-एम्पटिव (पूर्व-सावधानी) हमला कर खुद को फिर से मजबूत नेता के रूप में स्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.