नई दिल्ली, जून 22 -- इजरायल से जंग और अमेरिका के हमले के बीच ईरान बड़ा कदम उठा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की संसद में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि इस पर फाइनल फैसला सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल लेगी। इसको लेकर रविवार को वोटिंग करवाई गई थी। इस जलमार्ग से दुनियाभर का करीब 26 फीसदी तेल व्यापार होता है। अगर ईरान इस फैसले को लागू कर देता है तो पूरी दुनिया में तहलका मच जाएगा। अमेरिका और भारत पर भी इसका असर होगा। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को अरब सागर और हिंद महासागर से जोड़ता है। यह करीब 33 किलोमीटर चौड़ा रास्ता है जिसपर ईरान का अधिकार है। इस जलमार्ग में शिपिंग लेन करीब 3 किलोमीटर ही चौड़ी है। ऐसे में यह रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम हो जाता है। खाड़ी देशों के तेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.