नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- एशिया के दो देशों में जारी जंग के बीच भगवान विष्णु की एक मूर्ति को बुलडोजर से गिराए जाने का वीडियो सामने आने के बाद भारत ने घटना की कड़ी निंदा की है। दरअसल दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों, थाइलैंड और कंबोडिया के बीच बीते कई हफ्तों से जंग जारी है। बीते आठ दिसंबर से शुरू हुई इस जंग में अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 8 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। अब कंबोडिया ने थाइलैंड पर विवादित सीमा क्षेत्र में एक हिंदू प्रतिमा को गिराने का आरोप लगाया है। वहीं भारत ने सीमा विवाद से प्रभावित इलाके में हिंदू देवता की मूर्ति तोड़े जाने को हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई करार देते हुए दोनों देशों से विरासत को नुकसान ना पहुंचाने की अपील की है और बातचीत के जरिए विवादों का समाधान करने को कहा है। विदेश मंत्र...