हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी। वनों को बचाने का जिन पर जिम्मा है उनसे ही वनों को खतरा दिख रहा है। रामनगर वन प्रभाग की रेंज से वन निगम की लॉट लेकर ट्रक सीधे आरा मशीन पहुंच जा रहा है। वहीं एक रेंजर का ड्राइवर ही जंगल से लकड़ी की तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज में वन निगम साल की लॉट का कटान कर रहा है। यहां से निगम के ठेकेदार लकड़ी भरकर सीधे निगम के डिपो पहुंचा रहे हैं। पिछले माह रेंज से 2-3 ट्रक सीधे आरामशीन में जाने पर खबर तेजी से फैलने लगी। खबर की सत्यता के लिए एक व्यक्ति ने कोटा रेंज से निकले साल से भरे ट्रक का पीछा कर वीडियो बनाया जो सीधे आरामशीन में घुस गया। सूत्रों का कहना है कि ट्रक एक नहीं तीन वन चौकी भण्डार पानी, टेड़ा और बैराज वन से बिना किसी रोक टोक के गुजर गया। वीडियो वायरल होने के बाद से विभाग ...