रिषिकेष, दिसम्बर 5 -- आबादी में हाथियों और गुलदार की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग लच्छीवाला रेंज ने विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त गश्त अभियान चलाया। गश्ती दल द्वारा स्थानीय लोगों को जंगल किनारे अनावश्यक गतिविधियां नहीं करने, रात में अकेले बाहर न निकलने आदि को लेकर जागरूक किया। डोईवाला के सत्तीवाला, सिमलास, झड़ोंदा और नागल ज्वालापुर गांवों में वन विभाग द्वारा संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया। वन विभाग की टीम ने जंगल सीमा से लगे मार्गों, खेत सीमाओं और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर वन्यजीव मूवमेंट से जुड़े ताजा संकेतों की जानकारी जुटाई। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकार मेधावी कीर्ति ने बताया कि टीम अलर्ट मोड पर है। रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और गांवों में वन्यजीवों से बचाव संबंधी सावधानियां भी लगातार बताई जा रही हैं। विभाग ने ग्रामीण...