पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- पूरनपुर। जंगल से लाई गई सब्जी खाने से एक परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी और चक्कर आने से परिजन घबरा गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर जाकर सभी का परीक्षण किया। उनको दवाएं दी गई। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव चंदोखा के रहने वाले बृजलाल के घर में गुरुवार शाम जंगल से लाई गई सब्जी बनी। परिवार के सभी सदस्यों ने वह सब्जी खाई। रात लगभग दस बजे परिवार के आदेश कुमार पुत्र बृजलाल, पत्नी राम श्री, बेटी ममता देवी, शिवानी और जीतू को चक्कर आने लगी। सभी को एक साथ उल्टियां आने लगी। इससे पविार के अन्य लोग घबरा गए। एंबुलेंस से सभी को उपचार के लिए रात में ही पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.