लातेहार, जनवरी 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लाधूप पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्राम दूधीमाटी में जंगल संरक्षण और भूमि अधिकार के सवाल को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का विशाल जुटान हुआ। इस अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ ग्राम सभा भवन का उद्घाटन वन अधिकार समिति के केंद्रीय प्रभारी राजेश कुमार महतो ने फीता काटकर किया। इसके बाद ग्राम प्रधान भिखु मुंडा द्वारा अधिसूचना बोर्ड गाड़ने का कार्यक्रम पूजा-अर्चना के साथ संपन्न कराया गया। सभा को संबोधित करते हुए राजेश कुमार महतो ने कहा कि वन अधिकार कानून का लाभ अब तक जरूरतमंद ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाया है। भूमिहीन परिवारों को जीवन-यापन के लिए भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन नियमों की अनदेखी कर बड़े कॉरपोरेट समूह वन भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने वन अधिकार कानून को सख्ती से लागू करने और ग्राम सभाओं ...