औरंगाबाद, जनवरी 25 -- औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में गोबरदाहा, पचरूखिया के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को सुरक्षा बलों ने यहां से तीन किलो वजन की आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद की है। इसके अलावा काफी संख्या में कारतूस, कोडेक्स तार और डेटोनेटर भी बरामद हुए हैं। 47वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जंगल में छुपा कर रखी गई आईईडी और अन्य सामान बरामद हुए। बरामद हुई सामग्री में तीन किलो वजन की आईईडी के अलावा 42 से अधिक जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा इस्तेमाल किए गए कारतूस के 25 से अधिक खोखे और पिस्टल के दो कारतूस मिले हैं। इसी तरह 20 से अधिक डेटोनेटर, कई मीटर कोडेक्स तार, बिजली का तार और कुछ अन्य सामग्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.