मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- चरथावल। थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरा के जंगल में एक शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। जंगल में अकेली जा रही एक वृद्ध महिला के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों के हत्थे चढ़ते ही छेड़छाड़ का आरोपी युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही 112 पीवीआर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपी को नहीं पकड़ा जाता तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.