हरदोई, मार्च 15 -- अतरौली। एक गांव में गुरुवार को नौटंकी को देखनी आई नौ साल की बच्ची से युवक ने गंदी हरकत करने का प्रयास किया। आरोपी उसे 100 रुपये का लालच देकर जंगल ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थानाक्षेत्र अतरौली के एक गांव निवासी अधेड़ ने बताया कि बीते गुरुवार की रात को गांव में नौटंकी का कार्यक्रम चल रहा था। गांव का अमरदीप नौ वर्षीय नातिन को 100 रुपये का लालच देकर गलत हरकत करने के लिए जंगल की ओर बहका ले गया। वहां उसके साथ गंदा काम करने का प्रयास किया। इस पर नातिन विरोध कर घर भाग आई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि पॉक्सो, छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया गया है, युवक ने घटना को स्वीकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.