रुद्रपुर, सितम्बर 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जंगल की आड़ में अवैध शराब बनने की घटनाओं पर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर सहायक टीम ने रायपुर इलाके को संदिग्ध गतिविधियों के चलते चिह्नित किया हुआ था। शनिवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 1,500 किलो लाहन नष्ट किया। साथ ही 90 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। अभियान के तहत संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने ग्राम रायपुर के जंगल में तलाशी ली। इस दौरान छह शराब भट्ठियां काम की स्थिति में पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। टीम ने 350 पाउच कच्ची शराब (कुल 90 लीटर शराब) एक 30 लीटर ड्रम और लगभग 1,500 किलो लाहन नष्ट किया। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त तमाम उपकरण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.