सोनभद्र, फरवरी 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत चौकी क्षेत्र के बैजू बाबा मंदिर के पीछे जंगल में शनिवार को संदिग्ध परिस्थतियों में पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाते हुए शव की पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। शनिवार की दोपहर बाद जंगल में चरवाहों ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव देखकर मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सुकृत चौकी इंचार्ज बृजेश पांडेय ने बताया सुकृत के दुअरा जंगल में रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता हुआ मिला है। युवक लाल रंग का गमछा पहना हुआ था। उसके शरीर के ऊपर कोई कपड़ा नहीं था। शव देखने से करी...