नवादा, मार्च 16 -- रजौली, संवाद सूत्रथाना क्षेत्र के पननमा जंगल के पूरा पहाड़ी से शुक्रवार को पेड़ से लटकते एक युवक का शव बरामद किया गया। जिसके बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कुम्हरूआ गांव निवासी मंटू पासवान के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। शव से दुर्गंध निकल रही थी। कहा जा रहा है कि एक सप्ताह पहले युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। बताया जाता है कि सुबह में लकड़ी चुनने के लिए कुछ लोग जंगल की ओर गए थे। तभी आसपास से दुर्गंध महसूस हुआ। खोजबीन करने पर एक पेड़ पर लटकते युवक के शव पर नजर पड़ी। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। कई लोग जंगल पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीपीओ गुलशन कुमार एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। इधर, ग्रामीणों की मानें तो मृतक ...