पीलीभीत, दिसम्बर 4 -- पीलीभीत। जंगल से आने जाने वाले मार्गों पर अब इलेक्ट्रानिक सर्विलांस होगा। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुए निर्णय में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जंगल के अधिाकरियों को कहा है कि जंगल से सटे रास्तों और आने जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत है। यहां पर वन्यजीवों की सुरक्षा समेत अन्य एहतियाती प्रबंधों के चलते इस प्रबंध किए जाएं। इसमें जंगल में प्रवेश करने वाले स्थानों और बाहर निकलने वाले सड़क मार्ग पर खुफिया कैमरों को लगा कर निगरानी कराएं। पीलीभीत से कलीनगर होकर माधोटांडा और जंगल जाने वाले मार्ग के अलावा पूरनपुर खटीमा मार्ग को संवेदनशील माना गया है। इसमें कहा गया कि कई बार वाहन अधिक रफ्तार से गुजारे जाते हैं। इनकी चपेट में आकर वन्यजीवों के साथ अनहोनी हो जाती है। यही नहीं कई बार अन्य तरह की गतिविधियों को जंगल ...