लातेहार, अगस्त 29 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पांडेयपुरा पंचायत के सालोडीह, बरवाटांड़, बूचीडाड़ी, कुदर गांव के ग्रामीणों ने जंगल बचाने को लेकर गुरुवार को रैली निकाली गई। रैली में ग्रामीण अपने-अपने बार्इकों पर जंगल बचाने से जुड़े नारे लिखे हुए थे और पूरे रास्ते नारे लगाते हुए लोगों में जागरूकता फैला रहे थे। रैली की शुरुआत सालोडीह के झरना पानी खेल मैदान से हुई। जो पांडेयपुरा, खैरा टोली, कढ़ीमा, उदयपुरा, किनामाड़, लातेहार होते हुए पुनः खेल मैदान में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान गांव के पाहन, पुजार, महतो समेत कई ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल उनकी आजीविका, संस्कृति और पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा है। यदि जंगल नहीं बचा तो आने वाली पीढ़ियां जलवायु संकट और आजीविका संकट से जूझेंगी। रैली के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.