चक्रधरपुर, जनवरी 13 -- बंदगांव,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव थाना के ग्राम-भंडरा के जंगल क्षेत्र में पुलिस ने 40 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार बंदगांव के कारूडीह से बारी जाने वाले मुख्य सड़क से महज 200 मीटर के करीब जंगल क्षेत्र में एक महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम मुंडा को दिया। ग्राम मुंडा और ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। महिला का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। मालूम रहे कि महिला गुलाबी रंग की साड़ी और लाल रंग की ब्लाउज पहनी है। महिला की अबतक पहचान नहीं हो पाई थी। उसके चेहरे को जंगली जानवर काट कर खाया है। महिला की मौत कैसे हुई है इसकी जांच पुलिस कर रही है। कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.