घाटशिला, जनवरी 6 -- पोटका,संवाददाता। झारखंड में पेसा कानून की अधिसूचना जारी होते ही पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराइन पंचायत के ग्राम सभा में जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा का दायित्व संपूर्ण रूप से ग्राम सभा ने लिया है। इस दौरान ग्रामप्रधान मंगल पान ने वन सुरक्षा को ईको विकास समिति टांगराइन को सुदृढ़ करते हुए मंगलवार को ग्राम सभा एवं समिति के सदस्यों ने टांगराइन बंका पहाड़ में सघन छापेमारी अभियान चलाया। मौके पर कच्चा लकड़ी काटने एवं लाने वालों को हिदायत दी गई कि आज के बाद जंगल से सिर्फ और सिर्फ सूखी लकड़ियों को ही ले जाएं, कच्ची लकड़ी को नहीं काटें। पकड़े जाने पर ग्राम सभा द्वारा दंडित करते हुए कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य हो जाएगी। पकड़े गए सभी महिला-पुरुषों ने कच्ची लकड़ी नहीं काटने की शपथ ली। मौके पर ग्राम प्रधान मंगल पान, चरण टुडू ,प्रणब सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.