महाराजगंज, फरवरी 3 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष जायसवाल को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि सीएचसी निचलौल पर शव वाहन की व्यवस्था न होने से शव को ले जाने और ले आने में काफी दिक्कत हो रही है, जिसको देखते हुए शव वाहन की व्यवस्था कराई जाए। शव वाहन नहीं होने के कारण गरीब व असहाय व्यक्तियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जंगल से सटे गांव में जंगली जानवरों के द्वारा किसानों की फसल को नुकसान करने और जानवरों के द्वारा नागरिकों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं । तेंदुए के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है जनहित से जुड़े समस्याओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.