महाराजगंज, मार्च 23 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज के नेपाल बॉर्डर पर नोमेंस लैंड के समीप तेंदुए का पदचिह्न दिखा है। इसके बाद आसपास के लोगों ने गेहूं के खेत में लाठी-डंडा लेकर तेंदुआ को ढूंढने के लिए कांबिंग किया। वन विभाग ने भी ड्रोन कैमरा से निगरानी किया, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं दिखा। उम्मीद जताई जा रही है कि तेंदुआ शावकों संग जंगल में लौट गया होगा। आसपास के ग्रामीणों को वन विभाग ने सचेत किया है कि तेंदुआ दिखाई देने पर फौरन वन विभाग को सूचना दें। निचलौल रेंज के कनमिसवा गांव निवासी लक्की राजभर अपने केले के खेत में सिंचाई कर रहा था। इस बीच गेहूं के खेत से निकले तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर जख्मी कर दिया। इसको देखकर उसे बचाने पहुंचे उसके गांव के गणेश उर्फ बेचैन, छोटू चौधरी और सचिन को भी तेंदुए ने हमला कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.