पिथौरागढ़, अप्रैल 9 -- वनाग्नि रोकथाम में सहयोग करने पर वन विभाग ने मासू व कूचा गांव की कई महिलाओं को सम्मानित किया है । सरपंच के साथ ही गांव की महिलाओं की सराहना करते हुए गांव के लोगों को विभाग ने आग बुझाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। मासू व कुचा के जंगलों में बीते दिनों आग लग गई थी। वन विभाग व स्थानीय महिलाओं के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। डीएम विनोद गोस्वामी व डीएफओ आशुतोष सिंह ने गांव में जाकर महिलाओं को सम्मानित किया। डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि पहाड़ों में ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाएं क्षेत्र के भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी रखती है। इससे अन्य महिलाओं व लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में सरपंच बबीता धौनी,कमला धौनी,शांति देवी,निशा धौनी,उमा धौनी,माधवी देवी,हर्षा,अनीता,कविता,पार्वती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.