गुमला, जुलाई 29 -- घाघरा, प्रतिनिधि। जंगलों की अंधाधुंध कटाई का असर अब साफ नजर आने लगा है। अपने प्राकृतिक आवास से विस्थापित होकर जंगली जानवर मानव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। सोमवार की सुबह इसी कड़ी में एक जंगली हाथी अपने झुंड से भटक कर घाघरा प्रखंड के सेहल, बरांग, नौनी गांव होते हुए घाघरा मुख्यालय से सटे चपका गांव तक पहुंच गया। चपका गांव में हाथी ने दो घरों को निशाना बनाया। पहले उसने निर्मल साहू की दुकान का शटर तोड़ दिया, फिर पास के एक घर का दरवाजा तोड़ डाला। जहां अशोक नाम का विद्यार्थी किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। अशोक और हाथी आमने-सामने थे,लेकिन गजराज ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इसके बाद हाथी घाघरा शहर की ओर बढ़ गया। घाघरा पुल के पास हाथी ने प्रतिभा किराना दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे चार-पांच बोरी धान और चावल खा लिया...