लातेहार, मार्च 19 -- बेतला, प्रतिनिधि। गर्मी के दिनों में अक्सर जंगलों में आग लगने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसलिए इस बार संभावित आगलगी की घटना से जंगलों को बचाने के लिए वन-प्रबंधन पूर्व से ही पूरी तरह चौकस और मुस्तैद है। इसबारे में प्रभारी रेंजर उमेश कुमार दूबे ने बताया कि गर्मी के मौसम में अधिकांश ग्रामीण महुआ चुनने के लिए पेड़ के पास खर-पतवारों को जलाकर साफ-सफाई करते हैं। ऐसे में खर-पतवारों को जलाने के दौरान उनसे उठे चिंगारियों के जरिए जंगलों में आग लगने की प्रबल आशंका बनी रहती है। इसलिए महुआ पेड़ों के पास साफ-सफाई करने के दौरान ग्रामीणों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। रेंजर दूबे ने यही भी कहा कि ग्रामीणों की थोड़ी सी लापरवाही से विभाग को न सिर्फ लाखों-करोड़ों रु का नुक्सान होता है,बल्कि जंगलों के बहुमूल्य वनपस्तियां और पौधे धू-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.