घाटशिला, जुलाई 31 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा जंगल में छः जंगली हाथी आने की सूचना ग्रामीणों को मिली। हाथियों को लुगाहारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह देखा गया था।ग्रामीणों ने जब उसे खेतों और जंगलों में घूमते देखा तो खेत में काम कर रहे किसान भयभीत होकर गांव की ओर भाग निकले और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने में जुट गई। हालांकि हाथी के ठहराव और मूवमेंट को लेकर वन विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। साथ ही वन विभाग द्वारा सभी को अपील किया गया कि जंगली हाथियों के पास नहीं जाये और ना ही जंगल में लकड़ी तथा मशरूम चुनने के लिए जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.