आदित्यपुर, दिसम्बर 6 -- चांडिल, संवाददाता। जंगली हाथियों के उत्पात से जहां लोग परेशान हैं, वहीं किसान अपनी तैयार फसलों को लेकर चिंतित हैं। ईचागढ़ के कुटाम में 16 हाथियों के झुंड ने पिछले तीन दिनों के भीतर करीब चार एकड़ खेत में लगी धान की फसल को रौंद कर उसे बर्बाद कर दिया। किसान हाथियों के झुंड के डर से खेत में काट कर रखे धान को अपने खलिहान में नहीं पहुंचा पा रहे हैं। हालत यह है कि अब ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...