बहराइच, फरवरी 23 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में आए हाथियों के झुंड ने आजमगढ़ पुरवा क्षेत्र में दहशत फैला दी है। नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क के खाता कारीडोर होते हुए हाथियों का झुंड कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के जंगलों में पहुंचा है। लगभग 150 हाथियों के झुंड में हाथियों के तीस से चालीस की संख्या में छोटे समूह हो गए हैं छोटे समूह गांवों के आस पास जमकर उत्पात मचा रहे हैं। किसान हलकान है। मचान पर दिन रात गुजर रही। सबसे ज्यादा नुकसान किसानों की गेहूं की फसल को हो रहा है। हाथियों के छोटे-छोटे दल कारीकोट के आजमगढ़ पुरवा,मटेही के मुखिया फॉर्म,तिगड़ा फार्म,आम्बा, फकीरपुरी, बर्दिया, इलाके में दूसरा दल गिरिजापुरी, कालोनी, कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय,बंधा रोड़ तथा तीसरा दल सुजौली के त्रिलोकीगौढ़ी, रामपुर रेतिया,टिलवा बगुल...