उझानी, दिसम्बर 27 -- यूपी के बदायूं में जंगली सूअर पकड़ने गई टीम के लिए दांव उलटा पड़ गया। जंगली सूअर ने वन विभाग की टीम पर ही हमला बोल दिया। इस दौरान सूअर ने वन दरोगा को अपने मुंह से दबोच लिया और हाथ को बुरी तरह से चबा डाला। सूअर के हमले से वन दरोगा बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जंगली सूअर के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। माला उझानी थाना क्षेत्र के सिरसौली गांव का है। यहां आए दिन जंगली सूअर के आतंक की खबरें मिल रही थीं। जंगली सूअर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। भाकियू टिकैत गुट के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने खेतिहार इलाके में जंगली सुअरों को देखकर वन विभाग के अधिकारियों से उन्हें पकड़ने की शिकायत की थी। रेंजर ने सूअर पकड़ने ...