बगहा, जून 17 -- जमुनिया। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र में जंगली भैंसे की गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। परसौनी, एकवा, सूर्यपुर, भवानीपुर और परसा गांवों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जंगली भैंसा कई बार खेतों और गांव की ओर देखा गया है। धमौरा के नगीना यादव व परसौनी के कमलेश चौधरी ने बताया कि यह भैंसा खासकर सुबह व शाम के वक्त जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र की ओर आता है, जिससे लोग चिंतित हैं। मंगुराहा वन रेंज के रेंजर सुनील कुमार पाठक ने बताया कि जंगल वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास है। ऐसे में उनके आवागमन को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों की हर गतिविधि पर वन विभाग की ट्रैकिंग टीम नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे संयम बरतें और जानवर के करीब जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.