मिर्जापुर, मार्च 11 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवादÜ। क्षेत्रीय वन रेंज के महोगढ़ी गांव में रविवार की रात घर के अहाते में बंधी बकरियों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में एक बकरी की मौत हो गई जबकि एक बकरी जख्मी हो गई। सूचना पर देर शाम वन विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच की। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव निवासी पशुपालक दुइजी देवी अपने घर के अहाते में बकरियों को बांधी हुई थी। देर रात घर में घुसे किसी जंगली जानवर ने हमला कर एक बकरी को मौत के घाट उतार दिया और एक बकरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब नींद खुली तो देखा कि जंगली जानवरी बकरी को दबोचे हुए था। शोर मचाने पर आस-पास के लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। तब तक जंगली जानवर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर देर शाम वन विभाग की टीम पहुंची। वन रक्षक अनादि नाथ तिवारी व सर्वेश्वर पटेल ने पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.