अमरोहा, जनवरी 5 -- हसनपुर। क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में जंगली कुत्तों ने घेर में बंध रहे तीन दिन के लवारे को नोच नोच कर मार डाला। ग्रामीणों में जंगली जानवर की दहशत फैल गई। लेकिन, जब कई कुत्तों के मुंह पर खून लगा देखा तो मामले की जानकारी हुई। वन विभाग को मामले की जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी मंगल पुत्र बनवारी की भैंस ने तीन दिन पूर्व लवारे को जन्म दिया था। लवारा भैंस के नजदीक घेर में बंधा हुआ था। शनिवार रात किसी समय जंगली कुत्तों ने लवारे पर हमला कर उसे मार डाला और नोच नोच कर खा लिया। रविवार सुबह मंगल ने अवशेष पड़े देखे तो गांव में खबर की। गांव में चर्चा फैल गई कि किसी जंगली जानवर ने लवारे को निवाला बनाया है। गांव में जंगली जानवर की दहशत फैल गई। इसी बीच कई लोगों ने देखा कि जंगली कुत्तों के मुंह खून से सने हुए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.