अमरोहा, सितम्बर 13 -- हसनपुर। जंगली कुत्तों के हमले में घायल नीलगाय अपनी जान बचाने के लिए गांव के निकट एक धान के खेत में पहुंची और बेहोश होकर गिर गई। ग्रामीणों ने पीछा कर रहे कुत्तों को किसी तरह भगाने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। पशुपालन व वन विभाग की टीम ने घायल नीलगाय का उपचार किया है। जानकारी के मुताबिक सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव झुंडी माफी में गुरुवार देर शाम नीलगाय दौड़ती हुई आ रही थी। नीलगाय के पीछे कुत्ते दौड़ रहे थे। नीलगाय गांव से सटे राम सिंह के धान के खेत में बेहोश होकर गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नीलगाय का उपचार किया। रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि घायल नीलगाय को प्राथमिक उपचार देने के बाद सुरक्षित तरीके से सिहाली वन रेंज में छोड़ दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.