औरंगाबाद, जनवरी 25 -- जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के जंगली और पहाड़ी इलाकों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ढिबरा थाना पुलिस और एसएसबी कैंप भलुआही के संयुक्त अभियान में लगभग तीन बीघा क्षेत्र में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया। इस दौरान खेती में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेमचंद गिरी पिता सुदेशी गिरी, राजेंद्र गिरी पिता स्व. गणपत गिरी, संजीत भुईयां पिता स्व. श्रवण भुईयां और रविंद्र भुईयां पिता सौदी भुईयां के रूप में की गई है। सभी आरोपी ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ टोला पक्कपर गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस दुर्गम इलाकों में अफीम की खेती की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरी फसल को मौके पर ही नष्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.