भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अब दो महीने का समय शेष है। हम बूथ जीतेंगे तो बिहार जीतेंगे। दशहरा, दीपावली और छठ जैसे त्योहार के बीच लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार चुनाव होगा। आपके प्रयास से हम जंगलराज को फिर से नहीं आने देंगे। बिहार में मंगलराज कायम रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नारा लगवाया कि फिर एक बार, एनडीए सरकार, रफ्तार पकड़ चुका है बिहार। अनुराग ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से टाउन हॉल में युवा शंखनाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार क्रांतिकारियों की भूमि रही है। पूरे विश्व को गणराज्य का अमूल्य उपहार बिहार ने दिया। मां गंगा की गोद में बसे बिहार और भागलपुर के युवाओं को मैं स्व...