पटना, मार्च 20 -- बुधवार को लैंड फॉर जॉब मामले में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ईडी की समन पर पूछताछ के लिए हाजिर हुए। गुरुवार को राजद के कार्यकर्ताओं ने लालू के समर्थन में पटना में बड़ी बड़ी होर्डिंग्स लगा दिया। कहा गया कि टाइगर अभी जिंदा है। इस पर बिहार की सियासत में उबाल आ गया। एनडीए की घटक दल जेडीयू और बीजेपी ने इस पोस्टर को लेकर लालू यादव पर हमला बोल दिया। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सच कह रहे हैं- जंगलराज के टाइगर तो जिंदा हैं ही। इधर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि असली टाइगर तो नीतीश कुमार हैं। बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि जंगल राज के टाइगर तो जिंदा हैं ही। उससे कौन इनकार कर सकता है। न्यायपालिका ने उनको राजनैतिक रूप से अयोग्य घोषित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.