सीवान, अक्टूबर 31 -- आंदर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के एलएमटी हाई स्कूल के मैदान में माले के केंद्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने गुरुवार को सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि राज्य का विकास रिल्स बनाकर करना संभव नहीं है। उन्होंने से टिप्पणी प्रधामंत्री के उस वक्तव्य पर दिया। इसपर उन्होंने कहा था कि पकौड़े और रिल्स बनाकर भी युवा रोजगार कर रहे हैं। उनका कहना था कि जिस राज्य में सफाई कर्मी, स्वास्थ कर्मी, रात्रि प्रहरी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता को पक्की नौकरी नहीं दी जा सकती। उस राज्य को विकसित करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार लोगों को बीस साल का का भय दिखाकर वोट लेना चाह रही है। केंद्र सरकार 2045 तक विकसित भारत का लक्ष्य लेकर गुमराह करने में जुटी है। उन्होंने केंद्र सरकार और ...